ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इंदौरः कलेक्टर द्वारा चार बारों के विरुद्ध कार्यवाही, लाइसेंस किए सस्पेंड

इन्दौर, 15 जून (हि.स.)। कलेक्टर आशीष सिंह ने चार बारों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें टीडीएस, जिमखाना व डियाबलो का लाइसेंस एक माह के लिए तथा पिंड बलूची बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित किया गया है

सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने शनिवार को बताया कि प्रथम तीन बार देर रात तक खुले रहने तथा चौथे बार द्वारा लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन करने पर इनके लाइसेंस सस्पेंड किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि डियाबलो बार 31.03.24 को देर रात 12:30 तक खुला रहने से वहां लड़ाई झगड़ा हुआ था, पश्चात आबकारी और पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई थी। टीडीएस(आर. जे. होटल्स) तथा सेंट्रल जिमखाना द्वारा 03.06.24 की रात्रि को ड्राई डे का उल्लंघन कर देर रात्रि तक बार संचालित किए जा रहे थे। जिस पर आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा कार्यवाही की गई थी। पिंड बलूची का निरीक्षण सहायक जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा 29.05.24 को किये जाने पर लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन पाया गया था।

इन सभी के विरुद्ध प्रकरण सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे द्वारा कलेक्टर आशीष सिंह के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किये गए थे। कलेक्टर द्वारा इनका निराकरण कर टीडीएस , सेंट्रल जिमखाना, और डियाबलो बार का लाइसेंस एक माह के लिए तथा पिंड बलूची बार का लाइसेंस 15 दिवस के लिए निलंबित किया गया है । साथ ही टीडीएस , सेंट्रल जिमखाना तथा पिंड बलूची पर रु 10 हजार रूपये का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया था। कलेक्टर आशीष सिंह ने साफ़ कहा है कि कि जो बार लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन करेंगे या देर रात्रि तक संचालित होंगे उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *