ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महोबा डिपो को मिलीं 20 नई रोडवेज बसें, मुसाफिरों का सफर होगा आसान

 रोडवेज बसों से लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबरी है। डिपो को 20 नई रोडवेज बसें मिली हैं, जो विभिन्न रूटों पर दौड़ेंगी। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा।

जनपद मुख्यालय से स्थित रोडवेज से प्रतिदिन हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, राठ, मुस्करा, बांदा, सुमेरपुर, मौदहा समेत विभिन्न जगहों के लिए बसों का संचालन होता है। यह जानकारी शुक्रवार को प्रभारी एआरएम राकेश कुमार पांडेय ने दी।

उन्होंने ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते डिपो की आय भी औसत रह गई है। इस समय डिपो के पास 116 बसों का बेड़ा है।जिसमें से 101 बसें परिवहन निगम व 15 बसें अनुबंधित हैं। परिवहन निगम की 101 बसों में से 20 बसें कंडम हो गई थीं। अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से डिपो को 20 नई बसें मिली हैं। यात्रियों की सुविधा को बेहतर करने के लिए लोकसभा चुनाव के बाद बसों को रिप्लेसमेंट नीति के तहत भेजा गया है।

प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि 20 पुरानी बसों के कंडम होने पर रिप्लेसमेंट में नई मिली हैं। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। संविदा चालकों की कमी को पूरा करने के लिए भी सप्ताह में दो दिन भर्ती की जा रही है। वहीं कायाकल्प योजना के तहत पुरानी बसों का मेंटीनेंस और रंग-रोगन का काम भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *