• February 25, 2026

अधिवक्ता शांतनु सिन्हा के खिलाफ आपराधिक मामला दायर करेंगे अमित मालवीय

 अधिवक्ता शांतनु सिन्हा के खिलाफ आपराधिक मामला दायर करेंगे अमित मालवीय

भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शांतनु सिन्हा के खिलाफ अपराधिक मामला दाखिल करने का ऐलान किया है। मालवीय ने बुधवार को कोलकाता के वकील शांतनु सिन्हा पर सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह शांतनु के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अमित मालवीय ने कहा कि शांतनु सिन्हा की सात जून, 2024 को की गई निंदनीय फेसबुक पोस्ट ने एक तरह की राजनीति से जुड़ा सवाल खड़ा किया। यह महिलाओं को अलग-थलग करने से प्रेरित है। यह सार्वजनिक जीवन में लैंगिक संबंधों को दोहरे नजरिए से देखता है। यह विशेष रूप से महिलाओं के प्रति अपमानजनक है।
उन्होंने आगे कहा, “इसमें आश्चर्य की बात नहीं कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस, जिन्हें महिलाओं के सम्मान में बोलना चाहिए, उन्होंने झूठ फैलाने का विकल्प चुना।”

अमित मालवीय ने कहा कि आठ जून को मेरे वकील ने शांतनु सिन्हा को एक कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें उनसे मांफी की मांग की गई। वकील शांतनु सिन्हा के पोस्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मैंने शांतनु सिन्हा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मानहानि का मामला दर्ज कराने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि शांतनु बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा के चचेरे भाई हैं। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ अवैध संबंध के आरोप लगाए थे। इसे लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा बनाया था और अमित मालवीय को हटाने की मांग की थी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *