ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कठुआ में आतंकवादी हमले में डीआईजी, एसएसपी बाल-बाल बचे

कठुआ जिले के हीरानगर में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान एक आतंकवादी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीआईजी और कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वाहनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के काफिले पर एक आतंकी ने दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की, लेकिन किसी भी अधिकारी या किसी भी कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसी गोलीबारी वाले स्थान पर तलाशी के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

इस बीच भद्रवाह के चत्तरगला इलाके में सुरक्षा बलों के संयुक्त शिविर पर आतंकवादी हमले के मद्देनजर अधिकारियों ने अगले आदेश तक भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही को निलंबित करने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *