• March 8, 2026

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लिया जैन साध्वी का आशीर्वाद

 शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लिया जैन साध्वी का आशीर्वाद

शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर बुधवार को धौलपुर प्रवास पर पहुंचे। शिक्षा मंत्री ने सबसे पहले सकल दिगंबर जैन समाज के मंदिर पहुंच कर वहां प्रवास कर रही माता जैन साध्वी पूज्य माता विशुद्धमति से आशीर्वाद लिया।

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि जैन समाज के सिद्धांत और त्याग, तपस्या प्रेरणादायी है। माता विशुद्धमति का आशीर्वाद प्राप्त कर मैं धन्य हुआ। उन्होंने साध्वी से प्रदेश और देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि के आशीर्वाद की कामना की। दिलावर ने मंदिर में भगवान आदिनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर जैन समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *