ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिमला में युवती समेत दो लोगों ने की आत्महत्या

शिमला जिला में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शिमला शहर और कुमारसेन में आत्महत्या के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में 27 साल की युवती ने फंदा लगाया तो दूसरे मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दी। दोनों मामलों में पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल दोनो मामलों में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस के अनुसार शहर के खलीनी कस्बे में युवती ने फंदा लगा लिया। मृतक युवती नेहा नेगी खलीनी के सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी में परिजनों संग रह रही थी। मंगलवार शाम उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवती द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की घटना से परिजन स्तब्ध रह गए।

दूसरे मामले में कुमारसेन थाना अंतर्गत विषणी राम ने जहर निगलकर जान दे दी। विषणी राम बागवानी का काम करता था। मंगलवार को बाजार से घर लौटने पर वह अपने कमरे में गया। परिजनों ने कुछ समय बाद पाया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और उसकी तबीयत खराब है। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। प्रथम दृष्टतया दोनों आत्महत्या के मामले पाए गए हैं और सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
बता दें कि एक हफ्ते में शिमला जिला में दो लोगों के खुदकुशी की ये दूसरी घटना है। बीते चार जून को नेरवा और ननखड़ी थाना क्षेत्रों में महिला समेत दो लोगों ने खुदकुशी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *