ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुरक्षाबलों की तैनाती की मांग को लेकर त्रियाठ के लोगों का प्रदर्शन

 त्रियाठ इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात करने सहित सीएचसी त्रियाठ में स्वास्थय सुविधाओ में सुधार करने की मांग को लेकर सोमवार को वहां के लोगों ने प्रदर्शन किया। गुस्सा लोगों ने स्थानीय रोड बंद कर अपनी मांगों को उजागर किया। लोगों ने कहा कि रविवार को हमारे इलाके में आतंकी हमला होना बहुत बडी बात है। यहां पर सुरक्षाबलो की तैनाती होनी चाहि, ताकि यहां के लोग अपने आप को सुरक्षित तहसूस करें। इसके साथ ही अस्पताल में भी सुविपधाओं में सुघार होना चाहिए ताकि आपातकाल के दौरान मरीजों को जल्द उपचार मिल सके। लोगों ने क्षेत्र में सडकों की भी मरम्मत करने की अपील की है। वहीं तहसीलदार त्रियाठ ने मौके पर जाकर लोगों से बात की। इसके बाद लोगों ने अपना प्रदर्शन वापिस लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *