ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिलासपुर से सांसद तोखन साहू को कैबिनेट में जगह मिलने की खबर से लोरमी में खुशी की लहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर जिले के सांसद तोखन साहू को स्थान मिल सकता है। तोखन साहू को पीएमओ से फोन आने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं सांसद के गृह ग्राम में कैबिनेट में जगह मिलने की खबर मिलने से खुशियाें की लहर दौड़ गई है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा के सांसद जीते हैं, जिनमें कई दिग्गज पूर्व सांसद रह चुके हैं। किसान परिवार में जन्मे पले बढ़े सरपंच से लेकर विधायक का सफर करने के बाद पहली बार तोखन साहू सांसद बने हैं, उन्हें केंद्रीय नेताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री बनाने का फैसला लिया है। इस खबर के आते ही बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों और भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सांसद के गृह ग्राम लोरमी में भी खुशियां मनाई जाने लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *