October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खारुन ग्रीन्स के एक घर में मिला दो भाइयों का शव

 राजधानी रायपुर से सटे कुम्हारी थाना क्षेत्र के खारुन ग्रीन्स के एक घर में शनिवार सुबह दो भाइयों की लाश मिली है। पड़ोसियों ने सुबह तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों शव दो से तीन दिन पुराने लग रहे हैं। जिसकी कारण घर से दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर पड़ोसियों ने कुम्हारी थाना पुलिस को जानकारी दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब वह अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ कर अंदर गई और देखा तो कमरे में दो लोगों के सड़ी-गली लाश पड़ी थी। पूछताछ में पता चला कि दोनों सगे भाई हैं। दोनों की पहचान हिमांशु शर्मा और सुधांशु शर्मा के रूप में की गई है। वो दोनों घर पर अकेले रहते थे। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

पड़ोसियों से पूछताछ करने पर यह भी पता चला कि दोनों नशे के आदी थे। दोनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है। कुम्हारी थाना पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.