October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रतापगढ़ में जमीन विवाद को लेकर मदरसा संचालक की हत्या

जेठवारा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक मदरसा संचालक की लाठी डंडे से पीटा। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जमीन का विवाद है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर मदरसा के संस्थापक व वर्तमान में कादीपुर के मदरसा के संचालक रहे मौलाना फारूक(60) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौलाना की लाश आरोपी के दरवाजे के सामने मिलने से गांव में तनाव फैल रहा है।

आशंका है कि पैसे के लेनदेन में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी दूसरे वर्ग का होने के कारण बवाल की आशंका को देखते हुए एसपी सतपाल अंतिल ने आस-पास के थानों की फोर्स मौके पर भेजी है। जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.