ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मप्र में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेता दिल्ली तलब, कमलनाथ ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, सिंघार और पटवारी को भी बुलावा

 लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश में कांगेस को मिली करारी हार के बाद अब प्रदेश के नेता दिल्ली तलब किये गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को दिल्ली बुलाया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ पर मुलाकात कर चर्चा की। बता दें कि छिंदवाड़ा में चुनाव हारने के बाद कमलनाथ की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात थी।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए, हमने उस सब पर चर्चा की। हम देख रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार क्या करते हैं? जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से बात करेंगे तो इस पर कमलनाथ ने कहा, कि मैं उनसे बात नहीं करूंगा। बीजेपी उनसे बात कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सोचती है कि नीतीश और नायडू घर बैठ जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है। यह मोदी सरकार नहीं है, यह एनडीए सरकार है। ये सभी एनडीए में एक साथ हैं, एनडीए में सबकी अपनी-अपनी हिस्सेदारी है।

वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शुक्रवार शाम को दिल्ली रवाना होंगे। दोनों नेताओं से हार की रिपोर्ट ली जाएगी। एमपी कांग्रेस की तरफ से आलाकमान को 6 से 7 सीट जीतने का दावा किया गया था। साल 2019 के मुकाबले 2024 में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 2 फीसदी कम हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *