ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सूरत में 7 से 9 जून तक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के विभिन्न राज्यों में पेपर लीक रोकने और कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। केन्द्र और राज्य सरकार से इस संबंध में ठोस और कारगर नीति बनाने की मांग की जाएगी। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थाओं की आधारभूत संरचना, देशभर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने और विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर प्रस्ताव लाकर चर्चा-विमर्श किया जाएगा।

अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक 7 से 9 जून तक सूरत के परवत पाटिया स्थित माहेश्वरी भवन में होगी। इसकी जानकारी देते हुए परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि परिषद् अपनी स्थापना के 75वें वर्ष पर अमृत वर्ष के तहत शिक्षा क्षेत्र पर व्यापक विमर्श के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सूरत में कर रही है। इसमें देश के दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू, हैदराबाद केन्द्रीय विवि, त्रिपुरा केन्द्रीय विवि, आईआईटी, आईआईएम समेत देशभर के शैक्षणिक संस्थाओं के करीब 500 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। बैठक के जरिए चार शैक्षिणक और अन्य प्रस्तावों पर विचार-मंथन किया जाएगा और बाद में इसे सर्वसम्मति से पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभाविप सबसे बड़ा विद्यार्थियों का संगठन है, जिसकी सदस्यता 50 लाख से अधिक है। बैठक में एक साल के काम की समीक्षा के साथ आगामी वर्ष की कार्ययोजना बनाई जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में अभाविप के गुजरात प्रदेश के मंत्री समर्थ भट्ट समेत सूरत महानगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *