ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोतिहारी पुलिस ने चटिया दियर से हिरण किया बरामद

जिले के मलाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए गंडक नदी से सटे चटिया दियर में ग्रामीणों द्वारा छुपाकर कर रखे एक हिरण को बरामद किया है।

मलाही थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में उक्त कारवाई की गई।बरामद हिरण को वन विभाग को सौंप दिया गया।छापेमारी टीम में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार,मलाही थानाध्यक्ष विनीत कुमार,पीएसआई,प्रीति कुमारी, अखिलेश पासवान व चौकीदार दिनेश कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *