ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर में हाईवे के किनारे ट्रक के अन्दर मृत मिला चालक

महाराजपुर थाना क्षेत्र में छिवली नदी के समीप लव ढाबा के पास रविवार को हाईवे के किनारे ट्रक के अन्दर केबिन में ड्राइवर मृत पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण सिंह ने बताया कि महाराजपुर थाने को रविवार सुबह सूचना मिली कि छिवली नदी के समीप हाइवे के किनारे स्थित लव ढावा के पास एक ट्रक के केबिन में ड्राइवर मृत पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान मृतक के पास से मिले डीएल के आधार पर उसका नाम व पता की जानकारी हुई। वह कानपुर देहात जनपद के रसूलाबाद निवासी राजेश कुमार 55 पुत्र प्रताप सिंह है। इसके आधार पर ट्रक मालिक और परिवार को खबर दी गई है। ड्राइवर की मृत्यु कैसे हुए, यह स्पष्ट जानकारी नहीं हो पायी है। मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *