ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ओवरलोड़ और भीषण गर्मी से धू-धू कर जल उठा ट्रान्सफार्मर

इन दिनों प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। आम आदमी को गर्मी से राहत दिला रहे विद्युत उपकरण भी तापमान से प्रभावित हो रहे हैं। बिजली के अत्यधिक उपयोग से विद्युत उपकरणों पर भारी दबाव हो रहा है, जिससे अनेक स्थानों पर विद्युत लाइन फाल्ट होने के साथ-साथ केबिल जलने की सूचनाएं तो मिल रही है। शनिवार सुबह शहर के एमएस रोड़ स्थित ट्रान्सफार्मर पर आग लग गई।

आग से पहले उठे धुएं के गुबार ने राहगीरों व दुकानदारों को दहशतजदा कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विद्युत अधिकारियों ने दमकल के माध्यम से आग को बुझा पाने में सफलता प्राप्त की। इस दौरान एमएस रोड़ की विद्युत व्यवस्था को बंद कर दिया गया था। शहर के एमएस रोड़ स्थित रोशन कुटी के सामने विद्युत ट्रान्सफार्मर के नीचे लगी केबिल सुलगने लगी। केबिल में यह आग लगना अत्यधिक लोड़ के कारण बताई जा रही है। गर्मी के कारण केबिल से लगी आग ट्रान्सफार्मर तक पहुंच गई। कुछ ही देर में धू-धू कर ट्रान्सफार्मर जल उठा।

विद्युत अधिकारियों ने आग बुझाने के लिये दमकल को बुलाया। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी मुरैना के सहायक प्रबंधक अशोक शर्मा ने बताया कि ट्रान्सफार्मर के साथ लगाई गई केबिल में अत्यधिक लोड़ के कारण आग लगी, जिससे ट्रान्सफार्मर भी प्रभावित हुआ है। आग पर काबू पाने के बाद विद्युत व्यवस्था को सुचारू किये जाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *