ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नाहन शहर की 22 पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों के लिए रवाना

एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि एक जून को होने वाले लोकसभा मतदान के लिए शुक्रवार को नाहन शहर की 22 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया है।

सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नाहन शहर के मतदान केन्द्रों के लिए 22 पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए दो एचआरटीसी बसों तथा सैक्टर आफिसरों की जीपीएस युक्त वाहनों में रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाहन शहर के लिए रवाना होने वाली 22 पोलिंग पार्टियों में नाहन शहर के तीन महिला मतदान केन्द्र और एक दिव्यांग मतदान केन्द्र की पोलिंग पार्टी भी शामिल है।

उधर, डिग्री कॉलेज नाहन में आज एसडीएम सलीम आजम और तहसीदार उपेन्द्र चौहान एवं कानूनगो निर्वाचन हरी शर्मा की उपस्थिति में नाहन शहर की 22 पोलिंग पार्टियों को जीपीएस युक्त वाहनों में सम्बन्धित केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *