ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सात वर्ष से सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत

दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में सात वर्ष से मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान शुक्रवार को एमआरएमसीएच में मौत हो गई।

मृतक विचाराधीन कैदी संजय शर्मा (44) पलामू जिले के हैदरनगर का रहने वाला था। संजय शर्मा 12 दिसंबर 2017 से सेंट्रल जेल में बंद था। गुरुवार की रात संजय शर्मा की तबीयत सेंट्रल जेल में खराब हो गई और उसे इलाज के लिए मेदिनीराय राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान संजय शर्मा की मौत हो गई।

पलामू सेंट्रल जेल के अधीक्षक भागीरथी करजी ने बताया कि संजय शर्मा मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज भी मानसिक अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि संजय शर्मा की तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। संजय शर्मा के शव का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम गठित की गई।

उन्होंने बताया कि सेंट्रल जेल प्रबंधन ने परिजनों को मौत की सूचना दी। परिजन हैदरनगर से मेदिनीनगर पहुँच गए हैं। संजय शर्मा दहेज हत्या के आरोप में 2017 से सेंट्रल जेल में बंद था। कुछ दिन पहले भी संजय शर्मा की तबीयत खराब हुई थी। तब भी उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह वापस सेंट्रल जेल चला गया था। गौरतलब हो कि सेंट्रल जेल में एक हजार से अधिक विचाराधीन कैदी और सजायाफ्ता कैदी बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *