ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वोट देते समय ज्ञानवापी के मुद्दे को ध्यान में रखें मुस्लिम मतदाता – मौलाना नोमानी

वाराणसी के शहर ए मुफ्ती और ज्ञानवापी मस्जिद के मुख्य इमाम मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने वाराणसी लोकसभा सीट के मुस्लिम मतदाताओं से कहा कि वह वोट देते समय ज्ञानवापी के मुद्दे को भी ध्यान में रखें।

मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे लोकसभा चुनाव में एक पक्ष की ओर से जब राम मंदिर के नाम पर वोट मांगा जा रहा है तो मुस्लिम फिर क्यों नहीं अपने मजहबी इमारत के बारे में सोचेगा। ज्ञानवापी मस्जिद के बारे में सोचेगा।

ज्ञानवापी के विषय पर उन्होंने कहा कि हम अपने ज्ञानवापी मस्जिद के बारे में सोचते हैं और उसकी हिफाजत के लिए वोट के माध्यम से अपने बारे में सोचने वाले प्रत्याशी को जीताने के पक्षधर है। ज्ञानवापी मस्जिद के बारे में बात करने वाले के साथ हैं।

मतदान की अपील करते हुए मौलाना नोमानी ने कहा कि वैसे तो लोकतंत्र में हर मतदाता स्वतंत्र है। फिर भी वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद एक अहम मुद्दा है, जिसके लिए हमारे मतदाताओं को वोट देना जरूरी है। वाराणसी में शत प्रतिशत मतदान के लिए अपने घरों से निकले और मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *