ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के चार जून को चीन की यात्रा पर जाने की संभावना

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ अगले माह जून के प्रथम सप्ताह में चीन की यात्रा कर सकते हैं। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल एआरवाई न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शाहबाज के चीन में वहां के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों से मिलने के लिए 4 से 7 जून तक चीन का दौरा करने की संभावना है।

एआरवाई न्यूज के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य दोनों मित्र देशों के बीच व्यापार और रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देना है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री शरीफ चीन के नेतृत्व के साथ चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) और एमएल-1 परियोजना के दूसरे चरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। शाहबाज के साथ संघीय मंत्री और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी भी होंगे। इस यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *