ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मूक बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

जिले के सिउड़ी में फेसबुक मित्र के प्रेम जाल में फंसी एक मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम मोहम्मद बादशा और शेख बादशा हैं। आपको अदालत में पेश किए जाने पर चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता से दो युवकों ने सोशल मीडिया पर परिचय किया। आरोप है कि एक दिन मिलने की बात कहकर युवती को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना पिछले गुरुवार को सिउड़ी के कंकरखाड़ से सटे एक खेत में हुई। शिकायत के आधार पर सिउड़ी थाने की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को गिरफ्तार लोगों को सिउड़ी कोर्ट ले जाया गया। दोनों पक्षों के सवाल-जवाब के बाद न्यायधीश ने गिरफ्तार आरोपितों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। हालांकि, आरोपितों ने सभी आरोपों से इनकार किया है। आरोपितों के वकील सुकुमार घोष ने कोर्ट में कहा कि पीड़िता के आरोप झूठे हैं। न्यायधीश के आदेश के मुताबिक पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *