ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नालंदा में उज्जवल दृष्टि अभियान का शुभारंभ

स्थानीय नेशनल उच्च विद्यालय शेखाना में रविवार को उज्जवल दृष्टि अभियान के तहत रोटरी क्लब ऑफ बिहारशरीफ द्वारा मुफ्त चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व में दृष्टि दोष पाए जाने वाले बच्चों को मुफ्त चश्मा दिया गया।

इस मौके पर जहान्वी आई केयर एंड रिसर्च सेंटर के संचालक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अजय कुमार ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ बिहारशरीफ द्वारा सरकारी विद्यालयों में पढ़़ने वाले एक लाख बच्चे की नेत्र जांच करके चश्मा वितरण करने का बीड़ा उठाया है।

इस मौके पर चश्मा वितरण कार्यक्रम के प्रयोजक सह ब्रिलियंट ग्रुप के चेयरमैन डा. शशिभूषण कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की आंख शरीर का अहम अंग है, जिसको बचाना बहुत जरूरी है ।उन्होने कहा की मोवाईल एवं टीवी आंखो के लिए बहुत हानिकारक होता है, इसलिए आवश्यक होने पर ही प्रयोग करना चाहिए ।उन्होने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में किया जा रहा है ।कार्यक्रम में सहयोग कर रहे राजू आप्टीकल के संचालक राकेश कुमार के अलावे विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक व वङी संख्या में छात्र छात्रा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *