ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार के कटिहार में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत,सात गंभीर

बिहार में कटिहार जिले के में कोढ़ा थाना क्षेत्र के गोंदवारा चौक के पास सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हैं। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 31 को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा सहित आसपास के थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराने में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक जिले में कोढ़ा थाना क्षेत्र के गोंदवारा चौक के पास यह दुर्घटना हुई है। मृतकों में शंभू मंडल (34), सीटू सिंह (32) वर्ष शामिल है। जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। सभी मदरौनी (नवगछिया) के रहने वाले है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऑटो पर करीब नौ लोग सवार थे।

घटना की पुष्टि करते हुए मंगलवार को एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि सात लोग घायल है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इलाज करवा रहे घायलों ने बताया कि बेलोरी (पूर्णिया) के एफसीआई गोदाम में मजदूरी का काम करके मदरौनी (नवगछिया) घर वापस जा रहे थे। ऑटो पर सभी मजदूर सवार थे। सभी बेलोरी गोदाम में अनाज लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *