ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारतीय सेना के हवलदार गौरव चौहान ने एलोर्डा कप में कांस्य पदक जीता

डॉट ऑन टार्गेट गनर्स के हवलदार गौरव चौहान ने 12 से 19 मई, 2024 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित प्रतिष्ठित तीसरे संस्करण एलोर्डा कप में 92 किलोग्राम पुरुष वर्ग की मुक्केबाजी में कौशल और दृढ़ता के उल्लेखनीय प्रदर्शन से कांस्य पदक हासिल किया है। हवलदार चौहान का अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रदर्शन असाधारण रहा है। मुक्केबाजी के खेल के प्रति उनके समर्पण और उनके प्रशिक्षण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने वैश्विक मंच पर उन्होंने इस जीत को हासिल किया।

सैन्य जनसंपर्क अधिकारी कर्नल अजिताभ शर्मा ने बताया कि यह जीत न केवल हवलदार चौहान के लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय सेना और पूरे देश के लिए भी गर्व का क्षण है। यह मिशन ओलंपिक पहल के तहत खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को निखारने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है। भारतीय सेना के दृष्टिकोण के तहत सप्तशक्ति कमान की मिशन ओलंपिक पहल का उद्देश्य खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और अपने एथलीटों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, भारतीय सेना खेल प्रतिभाओं को निखारती है और अपने कर्मियों को उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित करती है, ताकि वे प्रशिक्षण तथा तैयारी के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *