ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चन्द्रमोहन कांग्रेस के व कुलदीप बिश्नोई बीजेपी के प्रचार में आमने-सामने

कांग्रेस द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन बिश्नोई को फतेहाबाद जिले के बिश्नोई बाहुल गांवों में प्रचार अभियान में उतारने के जवाब में भाजपा ने भी पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई को सिरसा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतार दिया है।

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई 14 मई से लेकर 16 मई तक सिरसा संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान कुलदीप बिश्नॊई 14 मई को 10 बजे गांव रावतखेड़ा में बिश्नोई मंदिर की नींव रखने के बाद फतेहाबाद के गांव धांगड़ में शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 15 मई को वे लोहारु के गांव लीलस में जनसभा को संबोधित करने के बाद रतिया के गांव अयाल्की में जनसभा को संबोधित करेंगे। 16 मई को वो गांव नाढोड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *