ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एसटीपी ट्रीटमैंट प्लांट की गंदगी को देविका में बहाने को लेकर समाजसेवी ने करवाई शिकायत दर्ज

ट्रीटमैंट प्लांट की गंदगी को यू.ई.ई.डी विभाग द्वारा देविका में फैंके जाने को लेकर शनिवार को समाज सेवक अमन शर्मा ने इस संबंध में एसटीपी ट्रीटमैंट प्लांट के इंचार्ज यू.ई.ई.डी विभाग कार्यकारी अभियंता के खिलाफ उधमपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

इसको लेकर समाज सेवक ने जानकारी देते हुए बताया कि यू.ई.ई.डी विभाग की कार्यप्रणाली हमेशा ही सवालों के घेरे में रही है। उनके द्वारा शहर में किए गए सीवरेज के कार्य के कारण लोगों को कितनी परेशानी झेलनी पड़ रही है इसका अंदाजा शहर में स्थित सड़कों व मोहल्लों में स्थित गलियों की हालत को देखकर लगाया जा सकता है। उनका कहना था कि हर गली व सड़क की हालत इतनी बदतर कर दी गई है कि उस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल तक चलना मुश्किल हो रहा है।

वहीं उन्होंने कहा कि शुक्रवार को विभाग द्वारा हद ही कर दी जब उसने एमएच चौक पर स्थित एसटीपी ट्रीटमैंट प्लांट की ओवरफ्लो हो रही गंदगी को पाइप लगाकर मोटर के जरिए चोरी छिपे देविका में बहाया। इसकी जानकारी लगते ही लोग वहां पर पहुंचे तथा इस पर उन्होंने अपना रोष भी जताया। शर्मा का कहना था कि एक ओर सरकार द्वारा गंगा की बड़ी को स्वच्छ बनाने हेतु 200 करोड़ के करीब खर्च किए जा रहे हैं ताकि देविका में जाने वाले गंदगी को रोका जा सके लेकिन जिस पर इसको स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी डाली गई उसी द्वारा शहर की गंदगी को उसमें बहाकर देविका पर हुए कार्य की पूरी तरह से अनदेखी कर रहे हैं।

शर्मा ने जिला प्रशासन व थाना प्रभारी से इसका कड़ा संज्ञान लेने तथा इस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। वहीं इस मौके पर उनके साथ, अरूण शर्मा, रमणीक सलारिया, दीक्षित सधोत्रा व अन्य साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *