ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मलिन बस्ती के लोगों को अनावश्यक परेशान नहीं करने देगी कांग्रेस : नवीन जोशी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा शासन काल में मलिन बस्तियों के लोगों को अनावश्यक रूप से अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जा रहा है, जिसके कारण वहां की गरीब जनता बेघर हो रही है।

जोशी शनिवार को जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत धर्मपुर विधानसभा के अन्तर्गत देहराखास टीएचडीसी कॉलोनी में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों से जनसम्पर्क कर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि जब-जब राज्य में भाजपा की सरकार रही तब-तब विकास कार्य बाधित होते रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने उन्हें प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण कराने की मांग की।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गडिया, ट्विंकल अरोड़ा, कैलाश ठाकुर, अर्जुन कपूर, नवीन सलूजा, प्रिया सलूजा, सोनू सिंह, कल्पना शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *