ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनियंत्रित ट्रक पिकअप को टक्कर मारकर सड़क पर पलटा, 11 घायल

जिले के भानुप्रतापपुर पंहुच मार्ग पर चीजगांव मोड़ के समीप आज मंगलवार को लौह अयस्क से भरी अनियंत्रित ट्रक पिकअप वाहन को टक्कर मारकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में पिकअप वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करमोती गांव में नेताम परिवार के विवाह आयोजन में बाराती से भरी पिकअप वाहन मंगलवार को बैजनपूरी जा रही थी, इसी दौरान लौह अयस्क से भरी एक अनियंत्रित ट्रक क्रमाक सीजी 19 बीएस 5011 पहले सडक़ में लहराने लगा फिर ट्रक का टायर फट गया और पिकप से टकराकर पलट गया। हादसे में पिकअप वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुमारी गनेश्वरी 25 वर्ष, कृष्ण नेताम उ32 वर्ष, कृष्ण निषाद 35 वर्ष, बिसन्तिन कोरेटी 45 वर्ष, पदमा कल्लो 17 वर्ष, चन्द्रकान्त 65 वर्ष, रेखा मरकाम 30 वर्ष, डाली मरकाम 12 वर्ष, हिमेश सोनवानी 12 वर्ष, सावित्री सोनवानी 35 वर्ष और गोदावरी नेताम 25 वर्ष शामिल है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था। इस दुर्घटना के कारण करीब 01 घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस बल ने क्रेन एवं जेसीबी मशीन से ट्रक को किनारे हटाकर आवागमन शुरू करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *