ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बोकारो में साइबर ठगी के तीन आरोपित गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने सेक्टर 9 बी, आवास संख्या 678 में छापेमारी कर साइबर ठगी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चार सिम, एक बायोमैट्रिक फिंगर स्कैनर, सात फिनो पेमेंट बैंक खाता, कॉम्बो किट बंद लिफाफा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सागर कुमार, रोहित कुमार दास और धनजी शर्मा शामिल हैं। यह जानकारी हरला थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *