ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इंडी गठबंधन पूरी तरह से फ्लॉप : ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि दो चरणों के चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में भाजपा की लहर चल रही है। वहीं इंडी गठबंधन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है।

पाठक ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर विभिन्न दलों से आये नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में गरीब, किसान, महिला व नौजवान की बेहतरी के लिए सरकार की प्रत्येक योजना समर्पित है। आज विश्व पटल पर भारत की स्थिति बहुत मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं से जन-जन का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। भाजपा के संकल्प पत्र में युवा, नारी, गरीब तथा किसान की आर्थिक व सामाजिक समृद्धि के लिए पीएम मोदी की गारंटी है। प्रत्येक सेक्टर को मजबूती देने की गारंटी है। भाजपा सरकार में सबका सम्मान, सबको सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जुड़िए तथा अपने-अपने क्षेत्रों व बूथों पर जाकर भाजपा को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कीजिए।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व डॉ. अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *