ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

साहिबगंज में रंगदारी वसूली की योजना बना रहे दो बदमाश गिरफ्तार

जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने रंगदारी वसूली की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बड़ा जिरवाबाड़ी के बबलू मंडल और पप्पू मंडल शामिल हैं। इनके पास से पुलिस एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद किया है। पप्पू मंडल हाल ही में जमानत पर जेल से निकला है। बबलू मंडल बम कांड में वांछित था।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना पर निरापाडा जंगल में छापेमारी कर रंगदारी वसूली करने की योजना बना रहे बबलू मंडल और पप्पू मंडल को गिरफ्तार किया गया। बबलू मंडल तालझारी थाना क्षेत्र स्थित मसकलईया गांव में 15 सितंबर को हुए बम कांड, जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चानन में राजा मंडल को गोली मारकर जख्मी करने में वांछित था। बबलू मंडल पर जिरवाबाड़ी थाना में चार मामले दर्ज हैं जबकि तालझारी थाना में एक मामला दर्ज है। पप्पू मंडल पर जिरवाबाड़ी थाने में आठ मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *