ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुबह 9 बजे तक का रुझान

असम में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज राज्य की कुल 14 में से पांच लोकसभा सीटों पर हो रहा है। मतदान सुबह 07 बजे शुरू हुआ।

सुबह 09 बजे तक राज्य की दरंग-उदालगुड़ी सीट पर जहां 11.12 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं, डिफू लोकसभा क्षेत्र में 14.13 फ़ीसदी, करीमगंज में 09.61 फ़ीसदी, नगांव में 09.07 फीसदी तथा सिलचर में 05.49 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया।

अब तक की जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा वालों को तैनात किया गया है। पहले चरण में असम की पांच लोकसभा सीट जोरहाट, लखीमपुर, काजीरंगा, डिब्रूगढ़ और शोणितपुर के लिए मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *