ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विश्व मलेरिया दिवस पर हुई गोष्ठी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित मलेरिया दिवस के लिए इस वर्ष की थीम ‘अधिक न्यायसंगत दुनिया के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में तेज़ी लाना’ निर्धारित किया गया।

गोष्ठी में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने गोष्ठी में डेंगू मलेरिया से बचाव पर विचार रखे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके त्यागी ने मलेरिया की पृष्ठभूमि और मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के विभिन्न घटकों पर विचार रखे।

जिला एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. पीयूष ने घर के आसपास मच्छरों के लार्वा उन्मूलन और मच्छरों से स्वयं के बचाव के तरीके बताए। जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन जोशी, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी यज्ञ देव थपलियाल, आईईसी समन्वयक पूजन नेगी नेगी ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, फार्मेसी अधिकारी उत्तम सिंह बिष्ट और सुधा कुकरेती, जिला लेखा प्रबंधक विवेक गुसाईं आदि, सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन डीएमओ सुभाष जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *