ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वैशाली लोकसभा उम्मीदवार वीणा ने मांगी माफी, कहा-नाराजगी दूर करना है मेरा काम

देश में चुनावी माहौल गर्म है। चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए उम्मीदवार खूब पसीना बहा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

इसी कड़ी मे बिहार के वैशाली संसदीय क्षेत्र के वर्तमान सांसद सह एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) की उम्मीदवार वीणा देवी भी अपने संसदीय क्षेत्र में खूब पसीना बहा रही है। हालांकि वैशाली संसदीय क्षेत्र के कुछ जगहों पर सांसद वीणा देवी का लोगों के बीच नाराजगी हैं ।

वैशाली विधानसभा के पटेढ़ी बेलसर के नगवां में आयोजित एडीए कार्यकर्ता बैठक में अपने वोटर की नाराजगी को भांपते हुए सांसद वीणा देवी माफी मांगते नजर आयी। खुले मंच से कहा कि हमें मालूम है कि मेरे कुछ अपने हमसे नाराज है। अपने ही लोग अपनों से नाराज होते हैं अब हम कोशिश करेंगे की और मेरी यह जिम्मेदारी भी है कि आप सभी की नाराजगी को दूर करो उम्मीद है एक बार फिर सभी के घर-घर में राज करने वाली वैशाली की पतोहू को सम्मान मिलेगा।

वैशाली लोकसभा के वैशाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें कहीं इस बैठक में एनडीए समर्थित विभिन्न पार्टी के नेता शामिल हुए जिसमें वैशाली से जदयू विधायक सिद्धार्थ पटेल मुजफ्फरपुर के पंचायती राज से जदयू एमएलसी दिनेश सिंह, वैशाली के जदयू, भाजपा, लोजपा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के विभिन्न अध्यक्ष के साथ-साथ पंचायती राज के जन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और एनडीए समर्थित उम्मीदवार वीणा देवी को भारी बहुमत से जीतने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *