ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बलिया में प्रेमिका ने दूल्हा बने युवक पर फेंका तेजाब

प्रेमी की शादी किसी और से होने पर नाराज प्रेमिका द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। प्रेमिका ने बारात लेकर निकल रहे दूल्हे के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। दूल्हे के घर वालों ने प्रेमिका को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के शंकर दयाल बिंद के बेटे रमेश बिंद की शादी बेल्थरारोड इलाके के शाहपुर में होनी थी। जिसके लिए मंगलवार शाम को गांव के बाहर शिव मंदिर पर रमेश का परिछावन हो रहा था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। उसी समय दूल्हे पर घूंघट में आयी एक युवती ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। दूल्हे ने अपने पास मौजूद लोगों से जलन होने की शिकायत की। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद महिलाओं ने युवती को पकड़ लिया। दूल्हे को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। जहां उपचार के बाद दूल्हा अपनी शादी के लिए रवाना हो गया। आरोपित युवती दूल्हे के गांव की ही है। वह दूल्हे की प्रेमिका बताई जा रही है। उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को हिरासत में लेकर थाने चली गई। बताया जा रहा है कि युवती का दूल्हे रमेश से बीते कई वर्ष से प्रेम प्रसंग रहा था। युवती द्वारा युवक से शादी करने का कई बार दबाव बनाया गया। मामले को लेकर थाना व गांव पर कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन मामला नहीं निपटा। जिसको लेकर यह घटना सामने आई है। एएसपी एके झा ने बताया कि इस मामले में मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *