ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्यपाल ने नवमी पर पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

राज्यपाल कलराज मिश्र ने नवमी पर भगवान श्री राम और मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मिश्र रामनवमी पर राजभवन में राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण में किए गए यज्ञ की पूर्णाहुति में सम्मिलित हुए। उन्होंने वहां पूजा अर्चना कर भगवान की आरती की। राज्यपाल मिश्र ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्राकट्य उत्सव पर उनके आदर्शों और मर्यादा पालन से सीख लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *