ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवरात्र के अन्तिम दिन देवी मंदिरों में भक्तों का रेला

नवरात्र के अन्तिम दिन शहर के देवी मंदिरों में बुधवार सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। इसके साथ ही रामनवमी के मौके पर नगर में निकलने वाले शोभा यात्रा को लेकर धूमधाम से तैयारी पूरी हो चुकी है। नवरात्र एवं रामनवमी को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वाहनों के आवागमन में परिवर्तन किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी देवी मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

शहर के सभी देवी मंदिरों में माता रानी की पूजा अर्चना करने और आर्शीवाद लेने के लिए बुधवार भोर से भक्तों का रेला लगा हुआ है। नगर बारा देवी, कूष्मांडा देवी मंदिर, मां काली, दुर्गा, मंसा देवी मंदिर, जंगली देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है। भक्तों की माने तो यह मंदिर काफी प्राचीन है और इस मंदिर की मान्यता है कि यहां भक्त जो भी मुराद मांगते हैं वह पूरी होती है। इन मंदिरों सहित जिले के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

सुरक्षा के मद्देनजर सभी मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया और सीसीटीवी एवं ड्रोन से निगरानी की जा रही है। राम नवमी की शोभा यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी खुद निगरानी करने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *