ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ममता ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, शांति बहाली की बात नहीं भूलीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामनवमी के मौके पर राज्य वासियों को शुभकामनाएं तो दी है लेकिन इसके साथ ही शांति बहाली की बात कहनी नहीं भूली हैं। बुधवार सुबह उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, “रामनवमी के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। मैं सभी के लिए शांति, समृद्धि और विकास बनाए रखने की अपील करती हूं।”

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से अपनी चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामनवमी के मौके पर राज्य में दंगा भड़कने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने खास तौर पर हिंदू समुदाय की ओर इसे लेकर इशारा किया है। आज लोकसभा चुनाव के बीच मनाए जा रहे रामनवमी के त्योहार पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वैसे तो कानून व्यवस्था चुनाव आयोग के हाथ में है लेकिन राज्य के हर हिस्से में शांति बहाली के लिए विशेष तौर पर निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *