ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

योगी बोले- विकसित भारत की नींव है भाजपा का संकल्प पत्र, जन-जन तक पहुचाएंगे कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओर से जारी भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र को विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला, आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने वाला, युवा, महिला, किसान और गरीब का आधार बताया। 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत और ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित हो, ऐसे भारत के निर्माण के लिए भाजपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में श्रीनगर स्थित एनआईटी के मैदान रविवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता संकल्प पत्र को पढ़े और जन-जन के बीच रखें। भाजपा ने मोदी की गारंटी को आधार बनाया है। मोदी ने 2014 में आने के साथ ही कहा था कि हमारी योजनाएं किसी व्यक्ति, जाति, मत और मजहब के लिए नहीं होगा। योजनाओं का आधार होगा। सबका साथ सबका विकास होगा। आज का संकल्प पत्र भी नेशन फर्स्ट बनाम फैमिली फर्स्ट के बीच में है।

कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं, 10 वर्षों में बदला भारत-वैश्विक मंच पर बढ़ा सम्मान-

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुझे 1998 से गोरखपुर से पांच बार सांसद रहने का अवसर प्राप्त हुआ। कांग्रेस के उस काल को भी मैंने देखा था। कोई नेशनल एजेंडा नहीं था, न युवा था, न महिलाएं थीं, न गरीब था, न किसान था। उनका एजेंडा स्वार्थ पर आधारित था। देश को फिर से विघटन की ओर ले जाने वाला था, लेकिन पिछले 10 वर्षों के हमने अंदर बदलते भारत को देखा है। वैश्विक मंच पर सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। उत्तराखंड ने तो पहला और द्वितीय सीडीएस भी देश को दिया है। गढ़वाल सीडीएस जनरल स्व. विपिन रावत की जन्मभूमि है।

आप मोदी काे तीसरा कार्यकाल दीजिए फिर देखिए नक्सलवाद का कर देंगे सफाया-

कांग्रेस शासनकाल में देश के अंदर आंतरिक सुरक्षा की स्थिति क्या थी ? लगभग 150 जनपद देश के ऐसे थे, जो भीषण नक्सलवाद की चपेट में थे। आज बमुश्किल तीन-चार जनपदों में है। आप मोदी काे तीसरा कार्यकाल दीजिए फिर देखिए नक्सलवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। कश्मीर में आतंकवाद की समस्या का समाधान हो गया है। अनुच्छेद-370 समाप्त हो गया है। लोग लोकतंत्र की मुख्यधारा से जुड़कर मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के अंदर ये परिवर्तन है।

योगी बोले- मोदी का प्रतिनिधि बनकर घर-घर जाइए और बोलिए चुनाव कमल के निशान पर जाना है-

जनसभा में योगी ने लोगों से कहा कि अब केवल चार दिन बचे हैं। इन चार दिनों में आप मोदी का प्रतिनिधि अनिल बलूनी स्वयं बनकर घर-घर जाकर बोलिए कि चुनाव कमल के निशान पर जाना है। चाहे जैसे भी मौसम रहे, उसकी परवाह किए बगैर मतदान करने जाना ही जाना है।

राक्षसी प्रवृत्तियों को नहीं, दैवीय और सात्विक शक्तियों को जाएगा देवताओं का आशीर्वाद-

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में आयोजित सभा में योगी ने कहा कि मैं देवभूमि आता हूं तो आत्म साक्षात्कार जैसे होता है। एक आध्यात्मिक अनुभूति होता है। यहां के कण-कण में शंकर का वास है, इसलिए तो इसे देवभूमि कहा जाता है। यहां से निकली पवित्र नदियां जब अपनी जलधारा को उत्तराखंड से नीचे उत्तर प्रदेश पहुंचाती हैं तो उत्तर प्रदेश भी समृद्धि की एक नई ऊंचाई तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि ये देवभूमि है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद तो दैवीय और सात्विक शक्तियों को जाएगा, राक्षसी प्रवृत्तियों को नहीं जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *