Mumbai : पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

पुणे : पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के पति पूर्व विधायक देवी सिंह शेखावत का निधन हो गया। उन्होंने 89 वर्ष में अंतिम सांस ली है। शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि, शेखावत बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उपचार के लिए उन्हें केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती जा रही थी और आज सुबह उनका निधन हो गया.

ये भी पढ़े : – Viral video : मुर्गे के लालच में तेंदुए के पिजड़े में उतरा युवक, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएंगी रूह, देखें वीडियो

7 जुलाई 1965 देवी सिंह शेखावत का विवाह प्रतिभा पाटिल से हुआ था। देवी सिंह शेखावत अमरावती से मेयर होने के अलावा वे वहां से विधायक भी चुने गए थे। देवी सिंह शेखावत शिक्षा जगत में भी खासे सक्रिय रहे हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से 1972 में पीएचडी की थी। विद्या भारती शिक्षण संस्था फाउंडेशन द्वारा संचालित कॉलेज के प्राचार्य रहे देवी सिंह शेखावत अमरावती से 1985 में विधायक चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *