ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मतदाता जागरूकता मैत्री क्रिकेट मैच में एसबीआई की टीम ने प्रशासन को हराया

लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शनिवार को कानपुर प्रशासन एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच ग्रीन पार्क में खेला गया। मैच में 203 रन बनाकर एसबीआई की टीम ने जीत हासिल की।

कानपुर के ग्रीन पार्क में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को प्रशासनिक टीम के कप्तान पुलिस आयुक्त कानपुर अखिल कुमार रहे और भारतीय स्टेट बैंक की टीम के कप्तान राजीव रावत रहे। इस मैत्री मैच में एसबीआई की टीम के खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चला और कुल 203 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में स्कोर का पीछा करते हुए प्रशासनिक की टीम 194 रन ही बना सकी और पराजय मिली।

मैत्री क्रिकेट मैच शुरू होने से पूर्व भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह, आईजी रेंज कानपुर जोगेन्द्र कुमार और जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *