ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरियाणा से वापस लौटे युवक का शव मिला

हरियाणा से वापस गांव लौटा युवक आज सुबह घर से निकला,उसके बाद उसका शव खेत में पड़ा देखा गया। उसका चेहरा खून से लथपथ था और एक कान भी कटा हुआ था। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या की गई। इसका पता होते ही एसपी केशव चंद्र गोस्वामी, एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह और सीओ हरपालपुर रवि प्रकाश सिंह के अलावा वहां पहुंची फोरेंसिक टीम जांच करने में जुट गई है।

एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि लोनार थाने के भदना गांव निवासी मुंशी का 35 वर्षीय पुत्र छोटकौनू हरियाणा में नौकरी करता था। उसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। छोटकौनू शुक्रवार की भोर पहर घर से कहीं चला गया। उसके बाद पड़ोसी गांव गदाईपुर के बाहर खेत में उसका शव पड़ा देखा गया। छोटकौनू का चेहरा खून से पूरा लथपथ था,उसका एक कान भी कटा हुआ था।

एसएचओ लोनार आलोक मणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, उधर एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी,एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह,सीओ हरपालपुर रवि प्रकाश सिंह के अलावा फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। पुलिस वारदात से जुड़े हर एक पहलू की गहराई से जांच कर रही है। उसका दावा है कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *