ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

16वें वित्त आयोग ने युवा पेशेवरों और सलाहकारों से आवेदन पत्र किए आमंत्रित

16वें वित्त आयोग ने अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवरों और सलाहकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। वित्त आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए योग्यता, नियम एवं शर्तें, पारिश्रमिक और आवेदन पत्र अपलोड कर दिया है।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि सोलहवें वित्त आयोग ने अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवरों और सलाहकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग ने इसके लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर योग्यता, नियम एवं शर्तें, पारिश्रमिक और आवेदन पत्र को अपलोड कर दिया है। मंत्रालय के मुताबिक आयोग में अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवर और सलाहकार के रूप में नियुक्त होने के इच्छुक आवेदक अपना आवेदन दिए गए ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं।

वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय है। यह केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों पर अपना सुझाव देता है। भारत सरकार ने 31 दिसंबर, 2023 को अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में 16वें वित्त आयोग का गठन किया है। आयोग 31 अक्टूबर, 2025 तक अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपेगा। आयोग की यह रिपोर्ट एक अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाले पांच साल के लिए होगी। इसकी पहली बैठक 14 फरवरी, 2024 को हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *