ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू से डेरा बाबा बड़भाग सिंह पवित्र स्थल के लिए यात्रा रवाना, शिवसेना प्रमुख ने दिखाई भगवा झंडी

बैसाखी पर्व पर हिमाचल के जिला ऊना के मैंडी स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी के पवित्र स्थल के दर्शनों के लिए शुक्रवार को जम्मू से हजारों श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। शिवसेना जम्मू-कश्मीर ईकाई प्रमुख मनीश साहनी ने यात्रा को भगवा झंडी दिखा रवाना किया ।

साहनी ने बताया कि हर वर्ष बैसाखी के अवसर पर हिमाचल के उना के मैंडी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह पवित्र स्थल पर तीन दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। जम्मू के मिश्रीवाला स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह स्थल से आज करीब 60 बसों में 3000 के करीब श्रद्धालुओं का जत्था हिमाचल के उना स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह के पवित्र स्थल के लिए रवाना हुआ।

इस पवित्र स्थल पर दो सौ वर्ष पुराना गुरुद्वारा है। बाबा बंदा बहादुर सिंह ने इसी स्थल पर एक बट वृक्ष के नीचे बैठ कर तपस्या की थी। गुरुद्वारे के अंदर के हिस्से में बाबा बंदा बहादुर सिंह के अस्त्र शस्त्र भी रखे है जो उन्होंने युद्ध के समय दुश्मनों को पराजित करने के काम लाये थे। साहनी ने कहा कि इस पवित्र स्थल के दर्शनों मात्र से मानसिक रूप से बीमार और बुरी आत्माओं के शिकंजे में जकड़े लोग स्वस्थ होते हैं और निःसंतान लोगों को फलने का आशीर्वाद मिलता है। इस अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष मीनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, बाबा लखदीप सिंह, बाबा गोपाल सिंह, बलवंत सिंह, सूबेदार भोला नाथ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *