ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूरे अकीदत और ऐहतराम के साथ मनाई गई ईद उल फित्र

देशभर में आज ईद उल फित्र का त्यौहार पूरे अकीदत और ऐहतराम के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुसलमानों के जरिए ऐतिहासिक शाहजहानी जामा मस्जिद के अलावा तमाम ईदगाहों और छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा की गई और एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी गई।

ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने सबसे पहले सुबह 6:30 ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर बड़ी तादाद में जमा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए भीड़ पहुंची। नमाज पढ़ने वाले लोगों की भीड़ का आलम यह रहा कि जामा मस्जिद का अंदरुनी हिस्सा, सहेन, सीढ़ियां और यहां तक की तीनों तरफ की रोड पर भी लोगों ने नमाज अदा की है। इस मौके पर शाही इमाम ने शांति -सद्भाव और सभी के साथ मिलजुल कर ईद की खुशियां मनाने की अपील की है।

ऐतिहासिक मस्जिद फतेहपुरी में भी शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई।यहां पर भी नमाजियों का बड़ा मजमा देखने को मिला। मस्जिद के बाहर चांदनी चौक, टाउनहॉल, खारी बाउली और बल्लीमारान तक लोगों को ईद की नमाज अदा करते हुए देखा गया। इस मौके पर डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ईद की खुशियों में सभी को शामिल करने और मिलजुल कर ईद मनाने की बात कही। उन्होंने देश में अमन व अमान के साथ-साथ पूरे दुनिया में शांति और सद्भाव के लिए विशेष दुआएं कीं।

ईद की नमाज अदा करने के लिए राजधानी दिल्ली का तीसरा बड़ा हुजूम शाही ईदगाह सदर बाजार में उमड़ा। इसके अलावा राजधानी के अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मस्जिदों में मुसलमान ने ईद की नमाज अदा की है। दरगाह हजरत निजामुद्दीन औलिया और दरगाह हजरत बख्तियार काकी महरौली में भी ईद की नमाज अदा की गई जिसमें हजारों की संख्या में मुसलमानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *