• April 16, 2026

हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास

 हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास

अपर न्यायायुक्त एस बिरुआ की अदालत ने सोमवार को प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने के दोषी संजीव कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 20 हजार जुर्माना भी लगाया है। हत्या का यह मामला वर्ष 2019 का है।

बताया जाता है कि आरोपित संजीव और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन आरोपित संजीव किसी दूसरे महिला से विवाह रचाने जा रहा था। जबकि उसकी प्रेमिका उसपर शादी के लिए दबाव पर बना रही थी। रास्ते से हटाने के लिए संजीव ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसका शव मधुपुर रेलवे ट्रैक पर फेक दिया था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *