ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजगंज ब्लॉक में बुजुर्गों ने घर बैठे डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल को है। इस बार सात चरणों में आम चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव के लिए पोस्टल वोटों की प्रक्रिया पांच अप्रैल से शुरू हो चुकी है। यह 14 अप्रैल तक चलेगी।

जलपाईगुड़ी के राजगंज ब्लॉक में सोमवार से पोस्टल वोटों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय बल के साथ निर्वाचन अधिकारी अपने सहयोगियों के साथ घर-घर जाकर वोट लेना शुरू कर दिया है। राजगंज ब्लॉक के साहूडांगी इलाके में 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांग, पुलिस, दमकल कर्मी, रेलवे कर्मचारी सहित आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोग मतदान कर रहे हैं।

आपको बता दे कि जो लोग घर बैठे मतदान करना चाहते हैं। उन्हें पहले से आवेदन करना होता है। आवेदन स्वीकार हुआ तो दो चुनाव अधिकारी मतदान कराने आते है। इनमें एक रिटर्निंग ऑफिसर, एक वीडियोग्राफर और एक सुरक्षा गार्ड होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *