ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खेत की मेढ़ पर डंडे लगाने की बात पर दो पक्षों में मारपीट,चार घायल

राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अभयपुर में खेत की मेढ़ पर डंडे लगाने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम अभयपुर निवासी जतनबाई(40) पत्नी भारतसिंह तंवर ने बताया कि खेत की मेढ़ पर डंडे लगाने की बात को लेकर बीती रात गांव का हेमराज पुत्र मोरसिंह तंवर, उसका भाई भगवानसिंह और कलाबाई पत्नी हेमराजसिंह तंवर गाली-गलौंज करने लगे। विरोध करने पर उन्होेंने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं हेमराजसिंह (26)पुत्र मोरसिंह तंवर ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर भारतसिंह पुत्र धूलजी तंवर, उसकी पत्नी जतनबाई और बेटी शीलाबाई ने गालियां देते हुए मारपीट की, जिसमें हेमराज, उसकी पत्नी कलाबाई और मां को चोटें लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *