• July 30, 2025

Selfie controversy : भारतीय क्रिकेटर Prithvi Shaw के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सपना गिल ने लगाए ये आरोप

 Selfie controversy : भारतीय क्रिकेटर  Prithvi Shaw के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सपना गिल ने लगाए ये आरोप

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को लेकर खड़ा हुआ सेल्फी विवाद गंभीर मुद्दा बनता चला जा रहा है. इतना ही नहीं इसके साथ ही बढ़ती जा रही है , पृथ्वी शॉ की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है. इसके साथ ही अब सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आपको बता दें कि, हाल ही में पृथ्वी शॉ का सेल्फी को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद सपना गिल समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

सपना गिल द्वारा दर्ज कराई गयी एफआईआर में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ आईपीसी की धारा 34, 120B, 144, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354, 509 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गयी है। इस बात की जानकारी सपना गिल के वकील अली काशिफ देशमुख द्वारा साझा की गयी। आपको बता दे की इस मामले में सोमवार को जमानत पर रिहा हुई है।

ये भी पढ़े :- इस हॉस्टल में परोसा जाता है ”लोहे का पराठा”, छात्रा ने वीडियो साझा किया बड़ा खुलासा, देखें Viral video

गौरतलब है कि, सेल्फी विवाद में गिरफ्तार किये गए सपना गिल और उनके तीन दोस्तों को मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को जमानत पर रिहा कर दिया। इसके साथ ही सपना गिल के वकील ने कोर्ट में दावा करते हुए कहा कि , ”सपना के खिलाफ जो एफआईआर हुई है वो पूरी तरह से झूठे और फर्जी आरोपों पर आधारित हैं। कुछ दिनों पहले पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सपना गिल और उनके दोस्तों से हाथापाई हो रही है। ”

 

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *