ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खूंटी जिला कार्यालय में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

भाजपा का स्थापना दिवस शनिवार को खूंटी जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने पार्टी का झंडा फहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौके पर नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांत और नीतियों के कारण आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है और इसका सारा श्रेय इसके निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जाता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आनवाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का विजयी बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ें। भाजपा के खूंटी लोकसभा संयोजक और तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अगग्रसर है। कार्यक्रम मंे जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, खूंटी विधानसभा सह संयोजक ओमप्रकाश कश्यप, जिला महामंत्री बिनोद नाग, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया, सोशल मीडिया प्रभारी रुपेश जयसवाल, सह प्रभारी महावीर राम मीडिया सह प्रभारी जनार्दन मिश्रा, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र नायक, राजेश महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामानंद महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंदाय नाग और कृष्णा लोहरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *