ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा ने स्थापना दिवस पर ध्वज फहराकर शुरू किया बूथ विजय अभियान

भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। यह बात भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

वह भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मुख्यालय नौबस्ता में शनिवार को भाजपा का ध्वज फहराने के बाद पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने एक नया नारा देते हुए कहा कि ‘भारत माता की आरती… भारतीय जनता पार्टी’।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी,अटल बिहारी बाजपेई से प्रेरणा लेती है। दो से 303 सांसदों का सफर पूरा कर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 20845 बूथों पर कार्यक्रम कर रही है, जिसमें बूथ पर झंडा फहराया जा रहा बूथ समिति पन्ना प्रमुख की बैठकों के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया जा रहा है।

6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां मात्र दो सीटें ही जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार यह भाजपा का 45वां स्थापना दिवस है। भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार का इतिहास रचने का संकल्प लेकर संकल्पित हो चुका है।

भाजपा मुख्यालय पर स्थापना दिवस समारोह में क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनूप अवस्थी, पवन प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, अशोक मिश्रा, दीप अवस्थी, फैजल सिद्दीकी, आलोक शुक्ला, अमित परिहार, दिनेश मौर्य, ऋषभ शुक्ला, नारायण भदौरिया, ज्ञानू मिश्रा, अर्जुन बेरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *